शिमला/मोहाली
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की कड़ियाँ हिमाचल से जुड़ने के बाद यूनिवर्सिटी की आरोपी छात्रा और हिमाचल के रोहड़ू में रहने वाले उसके दोस्त सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।
विविद्यालय की छात्राओं का आरोप है कि आरोपी छात्रा शौचालय के दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाती थी ।वीडियो के वायरल होने के बाद शनिवार और रविवार को विविद्यालय की छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।
डी जी पी कुंडू ने कहा कि हिमाचल पुलिस के द्वारा पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है । एस पी शिमला मोनिका भुंटूगरु मामले में एस एस पी मोहाली के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।गिरफ्तार छात्रा के खिलाफ धारा 354-c अश्लील सामग्री के प्रसार और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है । उधर पुलिस का दावा है कि उक्त छात्रा ने केवल अपना वीडियो भेज था ।
पुलिस के अनुसार 6 छात्राओं ने नहाते वक्त उनका वीडियो बनाकर फिर वायरल किए जाने की आशंका जताई।
इधर शिमला में भी दिनभर वायरल वीडियो की घटना चर्चा में रही ।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया । उन्होंने कहा कि मामले पर पंजाब पुलिस द्वारा हिमाचल पुलिस से सहयोग मांगा गया था । DGP संजय कुंडू को मोहाली पुलिस का सहयोग और उचित कारवाई किए जाने के लिए कहा । जयराम ने कहा कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कारवाई होगी । निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना मिलते ही अब अभिभावक चिंतित हैं ।
छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आरोपी छात्रा और उसका दोस्त गिरफ्तार

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप