शिमला
गुरु नानक देवजी के गुरपर्व के अवसर पर नोफल संस्था ने आईजीएमसी स्थित “गुरुनानक का घर” में हवन यज्ञ करवाकर कैंसर अस्पताल में रोज़ाना दूध वितरण सेवा का शुभारंभ किया । इसके साथ ही विकलांग और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें तथा राशन भी वितरीत किया गया । इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र में स्वास्थ्य लाभ पा रहे एक महिला के बेटे की आर्थिक सहायता में भी यथासंभव योगदान प्रदान किया ।
गुरुपर्व के उपल्क्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में HAS अधिकारी ज्योति राणा खास तौर पर उपस्थित रही । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ,नीलम ,अभिषेक, रीटा कौर ,मीनू,रोज़ी,लकी ,अविनाश ,रीना, उपाध्यक्ष अंकिता वर्मा और गुरु नानक का घर आईजीएमसी कैंसर अस्पताल शिमला में रह रहे लोग उपस्थित रहे ।
गुरुपर्व पर नोफल संस्था ने आइजीएमसी में यज्ञ आयोजन कर दूध वितरण सेवा का किया शुभारम्भ

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री