कोमली बैंक क्षेत्र के जंगल में देखा गया तेंदुआ, दहशत में लोग

शिमला
शिमला में विधानसभा के निचले जंगल में कोमली बैंक क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है। वीरवार रात 8 बजे के करीब काम से घर की ओर लौट रहे कुछ लोगों और कुत्ता घुमाने गए कुछ युवाओं की नजर अचानक इस तेंदए पर पड़ी । जिसके बाद स्थानीय जनता में डर का माहौल बना हुआ है । स्थानीय जनता ने प्रशासन और वन्य प्राणी विंग से इस इलाके में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की गुहार लगाई है । स्थाननीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से इस इलाके में तेंदुआ और उसके बच्चे घूमते हुए देखे जा रहे है ।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें ।