केंद्र सरकार ने सिरमौर के हाटी समुदाय को दिया जनजातीय दर्जा, प्रधानमंत्री का आभार : अनुराग ठाकुर

दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने की उठती मांग को आज केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है । केंद्र सरकार ने सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के फैसले पर मोहर लगा दी है । केंद्रीय कैबिनेट ने आज इस पर मोहर लगाई ।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है ।