शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं में अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी के चलते आज उनके नेता फोन पर ही टिकट आवंटन कर रहे हैं। कांग्रेस को भरोसा नहीं हैं कि जनता के सामने टिकट की घोषणा करे क्योंकि उनके प्रत्याशी जीतने लायक ही नहीं हैं। सुरेश कश्यप ने कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि 40 टिकट फाइनल हो गए हैं और प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी जा चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास केंद्र से लेकर राज्य में न तो कोई नेता है और न ही नेतृत्व। इसके साथ-साथ कांग्रेस में होलीलॉज बनाम सुक्खू, मुकेश बनाम कौल सिंह और रामलाल ठाकुर की गुटबाजी की वजह से ही फोन पर टिकट फाइनल हो रहे हैं। हालत ये है कि प्रदेश को गारंटी दे रही कांग्रेस अपने नेताओं को टिकट की गारंटी नहीं दे पा रही।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने यह बता नहीं पा रही है कि किस-किस को टिकट दिया है। यह बताता है कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसे लोगों के बीच ला सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में कोई भी आए, जीत तो भाजपा प्रत्याशियों की ही होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के भय से आज कांग्रेस को फोन पर ही टिकटें फाइनल करने की नौबत आ चुकी है।

More Stories
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म से हिमाचल पर्यटन को मिलेगा वैश्विक बढ़ावा: सुरेश कश्यप
सनातन विरोधियों की हार, एक रात में बदली भाषा और नारे, जनभावनाओं के आगे झुकी कांग्रेस सरकार: संदीपनी