कांग्रेस युवा नेता राजीव ने सोशल मीडिया टीम की ओर से सीएम, डिप्टी सीएम व विजयी विधायकों को सरकार बनाने पर दी बधाई

शिमला
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राजीव वर्मा ने समस्त सोशल मीडिया टीम की और से मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों को उनकी इस शानदार विजय और सरकार बनाने के लिए बधाई दी है।
कांग्रेस के युवा नेता राजीव वर्मा ने विधानसभा चुनाव में शिमला शहरी से विजयी हो कर विधायक बने हरीश जनारथा और शिमला ग्रामीण विधानसभा के विजेता विधायक विक्रमादित्य सिंह को उनकी इस उपलब्धि के लिए अपनी सोशल मीडिया टीम की ओर से दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं दी हैं।
राजीव वर्मा ने कहा कि भविष्य में भी प्रदेश और शहर की प्रगति के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम बढ़-चढ़ कर कार्य करती रहेगी।