कांग्रेस ने एमसी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन किए आमंत्रित

शिमला

कांग्रेस ने नगर निगम शिमला चुनाव लड़ने के इछुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से 8 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के इछुक उम्मीदवारों से नगर निगम शिमला चुनाव के लिए अपने पूरे बायोडेटा के साथ सादे कागज पर आवेदन करने को कहा है । यह आवेदन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 8 अप्रैल सांय 5 बजे तक पहुंच जाने चाहिए । इसके लिए इछुक

hpccmcelections2023@gmail.com पर मेल पर भी आवेदन कर सकते है ।