कांग्रेस ने एमसी चुनाव को लेकर घोषणापत्र किया जारी

कांग्रेस ने एमसी चुनाव को लेकर घोषणापत्र किया जारी
शिमला
नगर निगम शिमला के चुनावों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया । जिसमें AICC पर्यवेक्षक तजिंदर पाल बिट्टू, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल घोषणाएं
क्लीन ग्रीन और सुव्यवस्थित शहर शिमला।
स्वच्छ जल आपूर्ति, सप्लाई भी होगी दुरुस्त।
पार्क, पार्किंग और सामुदायिक केंद्र खोलेंगे।
नशामुक्ति की ओर कदम उठाकर, माफिया पर होगी कार्रवाई।
शिक्षा सुदृढ़ीकरण और पुस्तकालय।
एम्बुलेंस मार्ग सहित सुचारू सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था।
वेलनेस सेंटर भी शिमला शहर में खुलवाने का होगा प्रयास
इंडोर स्टेडियम बनाएंगे,अभ्यास के लिए होगी आसानी।
शहरी गरीब व्यक्तियों को आवास योजना के तहत घर बनाकर दिए जाएंगे।
डी कंजक्शन से छुटकारा व्यापारियों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य क्षेत्र का विस्तारीकरण लोगों को घर के नजदीक सुविधा मिलेगी।
महिलाओं के उत्थान के लिए कौशल विकास केंद्र खुलेंगे।
विद्युत सेवाएं , पर्यटन विकास के लिए उठाएंगे पुख्ता कदम।