कांग्रेस ने एमसी चुनाव के लिए 18 वार्डों की तीन जोन वाली सोशल मीडिया टीम की सूची की जारी

शिमला
शिमला शहरी सोशल मीडिया के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के चेयरमेन अभिषेक राणा, हिमाचल प्रदेश काग्रेस पार्टी सोशल मीडिया को-कॉर्डिनेटर सुजय अग्रवाल के निर्देशानुसार शिमला नगर निगम चुनाव के लिए शिमला शहर के 18 वार्डो की सोशल मीडिया टीम की सूची तीन जोन में जारी कर दी है।

सोशल मीडिया अध्यक्ष राजीव वर्मा ने दावा किया कि यह टीम नगर निगम चुनाव में हर वार्ड के उम्मीदवारों के लिए सोशल मीडिया का कार्य करेगी और कांग्रेस पार्टी के 18 के 18 वार्डो पर विजय प्राप्त करके कांग्रेस की झोली में डालेंगे ।

अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का हर संगठन में एक अहम किरदार होता है और कांग्रेस संगठन में भी सोशल मीडिया का एक अहम रोल है जिसे बाखूबी निभाया जाएगा ।
शिमला शहरी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने नगर निगम चुनाव में सभी जोन प्रभारियों और सभी कॉर्डिनेटर्स को इस जिम्मेवारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।