कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने थामा भाजपा का दामन

शिमला/दिल्ली

कांग्रेस के दिग्गजों का पार्टी को अलविदा कहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा । पवन काजल के बाद अब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. कांग्रेस में मंत्री रहे व वीरभद्र के करीबी माने जाने वाले हर्ष महाजन ने भी कांग्रेस पार्टी को आज अलविदा कह दिया है. दिल्ली में हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है।