कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर सस्पेंड, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला कमीशन की फंक्शनिंग पर रोक, अधिसूचना जारी

शिमला

सरकारी नोकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं संबंधी धांधलियों में प्रश्न पत्र लीक होने के मामलों के उजागर होने के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है । सोमवार को सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सस्पेंड करते हुए सुक्खू सरकार ने कमीशन की फंक्शनिंग पर रोक लगा दी है । इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है ।