शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा ने युवा रोजगार यात्रा से किनारा कर लिया है। आश्रय शर्मा ने कैंपेन कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यहां बता दें कि प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं। आश्रय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में भारी मन से इस्तीफा देने की बात कही है ।आश्रय ने कहा कि शिमला के नेताओं का मंडी में हस्तक्षेप बढ़ने के कारण सदस्यता छोड़ रहा हूं। आश्रय ने रोष जताते हुए कहा है कि करसोग समेत जिले में हो रही युवा रोजगार यात्रा के लिए मुझसे किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई। अपनी मर्जी से कार्यक्रम रख दिए गए यहां तक कि उन्हें सोमवार को करसोग में हो रही यात्रा को लेकर निमंत्रण तक नहीं दिया गया । उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि यदि पार्टी ही सेवाएं नहीं लेना चाहती तो क्या फायदा।
आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

More Stories
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल
दो वर्ष में हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे, राजनीति में सच्चे जन-सेवक किसी से नहीं घबरातेः मुख्यमंत्री
सीएम ने 3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये, आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता