आलोचना करने का भी तरीका होता है, पोस्टर पोथकर रोहड़ू कांग्रेस ने की है ओछी हरकत : नंदा

शिमला
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा के पोस्टरों से लिपापोथी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि राजनीति इन विरोध और आलोचना जताने का भी कुछ तरीका होता हैं । रोहडू कांग्रेस ने जो हरकत की है वो उनकी मानसिकता को दिखाती है ।नंदा ने कहा कि इस मामले पर जो एफ आई आर दर्ज की गई थी उसमें कांग्रेस के 3 कार्यकर्ता पकड़े गए हैं ।भाजपा के लगाए गए पोस्टरों पर कालिख पोथना कांग्रेस की हार के डर की बौखलाहट है जो पोस्टर पर निकल रही है ।