शिमला
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने आज शिमला में भाजपा का दामन थाम लिया है।
कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कुलवंत नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा है । उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।
उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाब आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और ये सामने आ चुका है कि उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत का भाजपा परिवार में स्वागत है और उनके आने से भाजपा को बल मिलेगा।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं एक बार फिर भाजपा एक मजबूत सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाने वाली है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट