आठ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने पार्टी को कहा अलविदा

शिमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद से हर्ष के सिपहसलार रहे कांग्रेसी नेताओं का पार्टी छोड़ने आ सिलसिला लगातार जारी हैं। धर्मपाल के बाद अब आकाश सैनी, राहुल नेगी, अमित मेहता, भगत सिंह ठाकुर, मेहर सिंह, धीरज कश्यप व प्रतीक शर्मा ने कांग्रेस के पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है । कांग्रेस से छोड़ कर भाजपा की ओर रूख करने के क्रम ने कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है ।