अर्की
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने वीरवार को ग्राम पंचायत धुंदन के गांव बेमू बलेड़ा में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर पंचायत प्रधान शकुंतला और उप प्रधान मदन लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे । इस सौगात के लिए स्थानीय जनता ने भवन लोकार्पण पर विधायक अर्की संजय अवस्थी का धन्यवाद व्यक्त किया । इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने स्थानीय जन समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से बात करके उनका हल निकाला। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी और विधानसभा का चहुमुखी विकास किया जाएगा । उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की अपील की ।
इस उपलक्ष्य पर प्रधान धुंदन शकुंतला शर्मा, उप प्रधान मदन शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, सी डी बंसल, सोहन लाल, रोशन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अर्की कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, डी पी शर्मा, रोशन ठाकुर,कृष्ण कंवर आदि मौजूद रहे ।
अवस्थी ने ग्राम पंचायत धुंदन के गांव बेमू बलेड़ा में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई