सोलन
पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह के स्वर्गवास के बाद अब उपचुनाव के लिए सर्गर्मियों का दौर शुरू हो गया है। एक ओर जहां दोनों मुख्य राजनीतिक दल विजय
श्री प्राप्त करने की काबलियत रखने वाले नेताओं को फ़ाइनल करने की पशोपेश से गुजर रहे हैं तो वहीं इस कड़ी में नगर निगम शिमला के वार्ड 7 मज्याठ के कॉंग्रेस पार्षद व अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा ने अर्की विधानसभा से टिकट की मांग को लेकर ताल ठोक दी है।
उधर अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता भी दिवाकर देव शर्मा पर अपना भरोसा जता रही है । दिवाकर देव शर्मा के अनुसार यदि कॉंग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है तो वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे । दिवाकर देव शर्मा बीते 20 वर्षों से कॉंग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं । दिवाकर देव शर्मा अर्की के स्थायी निवासी हैं और बड़ोग पंचायत के धार ब्राह्मण पंजपिपलू गाँव के रहने वाले हैं । अर्की विधानसभा क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले दिवाकर देव शर्मा हिमाचल प्रदेश उच्च नयायालय में बतौर अधिवक्ता हैं । पार्षद रहते हुए दिवाकर देव शर्मा ने बीते 4 वर्षों में अपने वार्ड मज्याठ में बहुत से विकास कार्यों को अंजाम दिया है इसके अतिरिक्त वे पूर्व में युवा कॉंग्रेस से जुड़े रहे हैं वहीं मौजूदा समय में भी वे प्रदेश कॉंग्रेस के लीगल कमेटी सैल और जिला सचिव पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई