शिमला
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया में कार्यक्रर्यम आयोजित किया गया जिसमें
छात्रों ने भाषण, कविताएं, दोहे, गीत और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर रंग जमाते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाया ।
कार्यक्रर्यम की शरुुआत अजंली गर्ग और समापन सुर्यांश द्वारा किया गया। शिवांगी ने,”सबल सशक्त नारी, नहीं है
वो बेचारी” जैसे जोशीले दोहे पढ़े तो वहीं जानवी ने ‘नारी की महिमा’ कविता पढ़ी। दिक्षित, लक्षित, हिमांशी और यामिनी ने नारी के प्रति अपने सुंदर विचार रखे। कीर्ति और ईशान ने कुशलता से मचं संचालन किया और “कोमल है कमजोर नहीं तू” समहूगान में कामना, अनिका, येताक्षी, दिव्यांशा, आरूषि, कशिश, शालिनी और यशिका ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों का ग्रुप डांस, अजंली का सोलो डांस और काजल, क्रीति, तमन्ना का ग्रुप डांस भी सराहनीय रहा।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया के होनहारों ने जमाया रंग

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट