शिमला
अग्निवीर सेना भर्ती योजना के विरोध मे कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी शिमला में विधानसभा चौक से डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च कर रोष प्रदर्शन किया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर अग्निपथ योजना के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका । इस दौरान शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से युवाओं के भविष्य को अग्नि में झोंकना बंद कर, अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग उठाई । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस “युवाओं के सम्मान में मैदान में है और जब तक अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाता प्रदेश के युवाओं का आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा ।”
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में विधायक शिमला ग्रामीण प्रचार कमेटी के चेयरमैन ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और कसुम्पटी विधायक राणा अनिरुद्ध सिंह, जुब्बल -कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह की मौजूद रहे ।
अग्निवीर भर्ती योजना के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस का शिमला में विरोध प्रदर्शन मार्च, मोदी सरकार का पुतला फूंका

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट