शिमला
राजनीति की चाह में जकड़े धरती के भगवान अब नेता बनकर जनसेवा की चाह पाल बैठे हैं ।मरीजों की नब्ज न टटोल कर अब वोटरों की नब्ज जानकर राजधानी के तीनों अस्पतालों के विख्यात डॉ अब चुनावी समर में उतरने की इच्छा रखते हैं ।
इसी कड़ी में आईजीएमसी के एम.एस डॉक्टर जनक राज ने अपने रिजाइन के लिए 3 महीने का नोटिस सरकार को दे दिया है । वहीं सुपरस्पेशल्टी अस्पताल चमियाणा के एम.एस डॉक्टर ललित चंद्र कांत ने भी वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसी तरह से अस्पताल के डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा ने भी इसी ओर रुख कर इस चाह में अपना आवेदन कर दिया है । पार्टी का टिकट मिलने की सूरत मे राज्य सरकार को शहर के तीनों ही बड़े अस्पतालों के लिए नए एम.एस तलाशने होंगे। इन तीनों ने भाजपा की टिकट के लिए अपनी नौकरी दांव पर लगा दी है। सूत्रों की माने तो इनमें से डॉक्टर जनक राज भरमौर से पार्टी की टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं तो वहीं डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा के ठियोग से पार्टी की टिकट के लिए दावेदार होने की चर्चा है । इसी कड़ी में सूत्र आश्वस्त हैं कि डॉक्टर ललित चंद्रकांत इस बार फिर से नाचन विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं । डॉ जनकराज तो बीते माह से जनता के बीच पहुंचकर राजनीति के ताज को हासिल करने की संभावनाएं तलाशने में जुटे हुए हैं ।
ऐसे में देखना ये होगा कि राजनीति के अखाड़े में टिकट एंट्री की चाहत रखने वाले धरती के ये भगवान अपनी इस चाह में कहाँ तक सफल हो पाते हैं ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट