जोगिंद्रनगर
उपमंडल जोगिंद्रनगर के मोहन घाटी में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। दुखद घटना में 8 साल के बच्चे की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के नीचे आने से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय अमित पुत्र लेखराज निवासी मोहन घाटी पिता के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सामान लेने आया था। इसी दौरान जैसे ही वो सड़क से दूसरी और जाने के लिए भागा तो बैजनाथ से जोगिंदर नगर की ओर आ रही परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही अमित की मृत्यु हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने अमित को सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस चौकी चौंतडा़ के प्रभारी यशपाल सिंह पठानिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप