H.P.U के हिंदी विभाग ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन,वातावरण को स्वच्छ व संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश

शिमला
30 दिसम्बर को आजादी के अमृत-महोत्सव के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पान सिंह द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्त्व बताते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया गया।