Disaster Business Continuity Plan for vyapar Mandal Shimla City को लेकर नगर निगम शिमला ने हॉलिडे होम में अर्ध दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, शहरी विकास मंत्री रहे उपस्थित

शिमला

नगर निगम शिमला की ओर से आज शिमला हॉलिडे होम में अर्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की साथ ही उप महापौर, कमिश्नर, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम शिमला भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला Disaster Business Continuity Plan for vipar Mandal Shimla City” का आयोजन शिमला सिटी के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट “Enhancing Institutional City and Community Resilience to Disaster and Climate Change” (USAID & UNDP) के अंतर्गत, सिटी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर यूएनडीपी, डॉक्टर हरकंचन सिंह के द्वारा किया गया इन्होने यह भी बताया कि शिमला के लिए फायर प्लान और डिजास्टर प्लान बना चुके हैं

इस कार्यशाला में बतौर कंसलटेंट डॉक्टर रोहित चौहान और मनोज शर्मा हिमालयन एसोसिएशन फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन की ओर से शामिल हुए और उन्होंने डिजास्टर के दौरान बिजनेस को कैसे Sustain किया जाए उसके बारे में व्यापार मंडल के प्रतिनिधि को जानकारी उपलब्ध करवाई। इस कार्यशाला में कोविड-19 के दौरान व्यापार मंडल को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा उसके बारे में व्यापार मंडल प्रधान हरजीत कुमार, सचिव नितिन सोहल, उप प्रधान अजय सरना, सयुंक्त सचिव तरुण राणा और केशियर दीपक अग्रवाल ने अपने विचार साझा किए साथ ही उन्होंने सरकार से आने वाले दिनों में डिजास्टर की परिस्तिथि के लिए पॉलिसी बनाये जाने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की व्यापार मंडल की समस्याओं के बारे में वह पहले से ही अवगत है और वह आने वाले दिनों में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और सरकार के सहयोग से व्यापार मंडल के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान बनाएंगे और साथ ही व्यापर मंडल के प्रतिनिधि के द्वारा दिए गए सुझावों को Disaster Business Continuity Plan for Vipar Mandal Shimla City” में शामिल करने के लिए भी आश्वाशन दिया

वही कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन शिमला ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की परेशानियों को सुना और उन्होंने कहा की म्युनिसिपल कॉरपोरेशन व्यापार मंडल के कोविड-19 के दौरान हुई परेशानियों से अवगत है और इसी सिलसिले में वह यह कार्यशाला का आयोजन कर रहे है

एडिशनल कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन शिमला ने कहा कि जो व्यापार मंडल को लेबर की समस्या हो रही है या फिर उन्हें मालवहक गाड़ियों को पार्किंग को लेकर जो परेशानियां हो रही है उसके लिए वह स्मार्ट सिटी के अंदर इन समस्याओं का निवारण करने की कोशिश करेंगे।