शिमला
विधायक जनारथा बोले कि राजा साहब के विकास कार्यों के सपनों को पूरा करना है। शिमला शहरी विधायक जनारथा ने शिमला ग्रामीण के युवा विधायक और युवा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उनके कार्यभार संभालने के मौके पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनको मिली इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सचिवालय पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें बधाई देकर शिष्टाचार भेंट की ।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक जनारथा ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम सबको मिलकर राजा साहब के विकास कार्यों के सपनों को पूरा करना है।
इस मौके पर विधायक जनारथा के साथ सचिवालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी विधायक विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट मंत्री पद का कार्यभार संभालने पर दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट