आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ ने विधायक हरीश जनारथा से की शिष्टाचार भेंट

शिमला
आइजीएमसी कर्मचारी महासंघ प्रधान हरिन्द्र मैहता की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों ने शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और रामपुर के विधायक नंदलाल से मैटरोपोल कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की ।

इस दौरान IGMC कर्मचारी महासंघ प्रधान हिमेश मेहता ने विधायक हरीश जनारथा के समक्ष अस्पताल के अहम मुद्दों को रखा और विभिन्न विषयों पर गहनता से विचार विमर्श किया । इस दौरान हरिन्द्र सिंह मैहता ने विधायक को IGMC आने का न्योता दिया और IGMC प्रशासन के साथ जल्द से जल्द बैठक करने का आग्रह किया । जिस पर विधायक हरीश जनारथा ने भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष अरविन्द पाल, प्रेस सचिव सन्नी चौहान, पवन चौहान, राजेश भारद्वाज, राजेश कश्यप, नरेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रधान मोहन लाल कश्यप विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।