शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में शुक्रवार को एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सत्ता का रंग न उन पर चढ़ा है, न चढ़ेगा। सुखविंदर सुक्खू यहां जनसमस्याएं सुन रहे थे। जैसे ही वह लोगों की लंबी कतार के अंत में पहुंचे, अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखनी शुरू की। मसला गंभीर होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे इत्मिनान से सुनना चाहा। जहां वह खड़े थे, उससे कुछ ही दूरी पर उनके बैठने के किए कुर्सियों का प्रबंध था। लेकिन, उन्होंने कुर्सी पर बैठने के बजाय पास ही लगे एक बैंच पर बैठकर अधिकारियों की बात सुननी शुरू कर दी। उन्होंने साथ में कुछ अधिकारियों को भी बिठा लिया। इसे देखकर आसपास खड़े लोग कहने लगे कि मुख्यमंत्री हो तो ऐसा।
सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले भी कई बार अपनी सादगी का परिचय दे चुके हैं। उनका घागस में बिलासपुर रोड पर बागी बिनौला में बहादुर ढाबे पर मक्की की रोटी व माह की दाल और कड़ी के साथ डिनर करना, श्रीनगर में फाइव स्टार होटल में न रुककर आम सरकारी गेस्ट हाऊस में रात को रुकना, चार्टड प्लेन से न आकर साधारण फ्लाइट से दिल्ली आना लोगों के दिल को छू चुका है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन