केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के शिमला आगमन पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत सत्कार

शिमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शिमला आगमन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलना हुआ। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर आज शिमला के पीटरहॉफ से दूरदर्शन की चौबीस घँटे की सेवाओं की शुरुआत करेंगे।