शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हर्षित भंडारी द्वारा विकसित एक निःशुल्क सोशल नेटवर्किंग ऐप ‘हिम टेक्स्ट’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ऐप को बड़े पैमाने पर डाटा साझा करने के लिए विकसित किया गया है जो विशेष फीचर से लैस है साथ ही यह एप उपयोगकर्ता की गोपनीयता को भी हर हाल में सुनिश्चित करेगा। हर्षित भंडारी एक युवा हैं और कुमारसैन क्षेत्र से संबंध रखते हैं। हर्षित भंडारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू, शिमला में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हर्षित भंडारी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने हर्षित के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि वह युवा छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
हिमाचल में आया हिमटेक्स्ट एप, हर्षित भंडारी द्वारा विकसित निशुल्क सोशल नेटवर्किंग एप का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन