September 26, 2026

अदाणी समूह के विरोध में कालीबाड़ी स्टेट बैंक के बाहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सूबे के कांग्रेस नेताओं ने अडानी शेयर मामले की जांच करवाने को लेकर स्टेट बैंक कालीबाड़ी के बाहर धरना प्रदर्शन किया ।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी में लोगों का लाखों करोड़ रुपया डूबने के कगार पर है, यह बहुत बड़ा घोटाला है और यही वजह है कि इसके खिलाफ कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठा रही है । भाजपा इसकी जांच करवाए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी से जितेंद्र चौधरी, जिला ग्रामीण काँग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, केहर सिंह खाची, कविता, अमित नंदा व अन्य नेता उपस्थित रहे ।