December 16, 2025

गुरु रविदास जयंती पर नोफल संस्था ने कैंसर पीड़ितो के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ किया हवन यज्ञ

शिमला
आज गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर गुरु नानक का घर आईजीएमसी शिमला में कैंसर पीड़ितो के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ हवन यज्ञ करवाया गया। इस उपलक्ष पर कैंसर पीड़ित और उनके तीमारदार उपस्थित रहे।।
नोफल एक उम्मीद संस्था दानी सज्जनों के सहयोग से हर महीने हवन यज्ञ करवाती आ रही है ।

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का कहना है कि यह दिन भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत के जन्म के जश्न के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के महान कवि और आध्यात्मिक हस्ती की 646वीं जयंती मनाई जा रही हैं, द्रिक पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा के दिन यानी माघ पूर्णिमा को गुरु रविदास का जन्मदिन मनाया जाता है। यह सिखों के बीच रविदासिया संप्रदाय से संबंधित लोगों के लिए वार्षिक उत्सव है।