August 10, 2026

जनारथा ने खलीनी व क्यारी-अंजी से किया “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का आगाज

शिमला
शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने आज शिमला के खलीनी और क्यारी-अंजी गांव बढ़ई में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आरंभ किया, इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत शिमला की जनता ने एकत्र होकर भाग लिया।
कांग्रेस के अनुसार उनकी यह यात्रा एक प्रेम का संदेश है, जिसमें लोगों को एक साथ मिलकर अपने शहर व प्रदेश में प्रगति के लिए कार्य करने का संदेश दिया जा रहा है।