शिमला
शिमला के शहरी विधायक हरीश जनारथा ने आज विकास खण्ड टूटू की ग्राम पंचायत बढ़ई में सांगटी से शिमला के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता के लिए यातायात की इस नई सुविधा का आगाज किया । इस सुविधा से स्थानीय जनता के साथ साथ युवा विद्यार्थी वर्ग को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा ।
इस अवसर पर जनारथा ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए जनता की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निदान किए जाने की बात कही। इस दौरान स्थानीय निवासियों के अतिरिक्त विधायक के साथ पूर्व पार्षद आनंद कौशल नंदी, कांग्रेस के युवा चेहरों में अमित श्याम, वीरेंद्र बांश्टू, धीरज शर्मा और विजय ठाकुर मौजूद रहे ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन