August 10, 2026

IGMC कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष हरिंदर मेहता का जेसीसी बैठक का ऐलान

शिमला
आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिंदर मेहता ने अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर संयुक्त सलाहकार समिति जेसीसी की बैठक कर विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर उचित मामलों को सरकार के समक्ष भेजे जाने के निर्णय का एलान किया है ।

मंगलवार को कमेटी हाल में एमएस डॉ राहुल राव की मौजूदगी में हुई महासंघ की बैठक में कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष हरेंद्र मेहता ने महासंघ कार्यालय के लिए स्थान की मांग के साथ सिक रूम का जीर्णोद्वार किए जाने व पार्किंग की समस्या को हल करने का आग्रह किया । जिस पर आइजीएमसी एम एस डॉ राहुल राव ने हामी भरते हुए कुछ समय इंतजार की बात कही ।
कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष हरेंद्र मेहता ने कहा कि सालों से बंद IGMC की वेल्फेयर सोसायटी को दुबारा शुरू किया जाएगा ।
इस अवसर पर IGMC कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष भारतेंदु गुप्ता, अनिल शांडिल, भीष्म कुमार, मोहनलाल कशयप, सह सचिव रंजीत सिंह, मुख्य सलाहकार हरिप्रिया, कानूनी सलाहकार ब्रिज भूषण समेत कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे ।