शिमला
हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मनकोटिया, महासचिव एच.एल. गेजटा, अन्य पदाधिकारी व संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन