शीतलहर की चपेट में हिमाचल, 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से समूचा हिमाचल भारी शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस तक जा पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है ।
। मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को किन्नौर और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है, 30 और 31 दिसंबर को शिमला, कुल्लू और मंडी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही निचले व कुछ मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने और सुबह-शाम धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 दिसंबर से सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।