शिमला
बीते बीस माह में कभी बीमारी तो कभी लंगर सेवा के इरादों में आई अनेक मुश्किलों पर फतह पाने वाले ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के संस्थापक सर्बजीत सिंह बॉबी के चेहरे पर आज उस वक्त मुस्कान बिखर आई जब आइजीएमसी में चल रहे उनके लंगर सेवा स्थान पर चमचमाती रौशनी ने कई महीनों से फैले अंधेरे को गायब कर दिया ।
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद कुछ समय में ही आइजीएमसी में चल रहे लंगर सेवा स्थान पर एक अरसे से काटे गए बिजली कनेक्शन को दुबारा कनेक्ट कर दिया गया । इतना ही नहीं पानी भी बहाल हो गया ।
ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था द्वारा संचालित लंगर सेवा को अस्त व्यस्त किए जाने के किए गए अनेकों प्रयास आज इंसानियत के सेवा भाव-कर्म के फलस्वरूप देर से ही सही गरीब, बीमार और लाचार की दुआओं के आगे नेस्तोनाबूत हो गए।

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री