IGMC में मरीजों को बेहतरीन सुविधाओं के लिए करूंगा हरसंभव प्रयास, 2 माह में नई सीटीस्कैन मशीन होगी स्थापित: डॉ राहुल राव

शिमला
आइजीएमसी के नवनियुक्त एम एस डॉ राहुल राव ने सोमवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में IGMC में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने के अपने इरादे को बयां करते हुए अस्पताल में मरीजों के लिए 2 महीने के अंदर नई सी.टी. स्कैन मशीन स्थापित किए जाने की बात कही।
एम.एस डॉ राहुल राव ने कहा कि अस्पताल की पुरानी मशीनों को रिपलेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि IGMC में मरीजों और तीमारदारों के सोने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी । डॉ राव ने कहा कि अस्पताल में कोविड टेस्ट के सैंपलों की जांच के लिए एक-एक आर.टी.पी.सी.आर. मशीन और ऑटोमेटेड आर.एन.ए. एक्सट्रैक्टर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के एमएस द्वारा शुरू किए गए कार्य गति में रहेंगे और दूरदराज से इलाज के लिए IGMC पहुंचने वाले मरीजों के लिए उचित सुविधा प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाएगी ।

अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को लेकर डॉ रॉव ने कहा कि इमेरजेंसी सेवाओं में स्टाफ भरपूर है लेकिन जगह की कमी झेलनी पड़ रही है । आपातकाल में कोई मरीज न भटके और मरीजो को बेहतर सुविधा मिले उसका सही ईलाज हो इसके लिए ब्यवस्था की जाएगी। लैब में टेस्ट की रिपोर्ट के देरी से मिलने के बारे में उनका कहना था कि यह मामला उनके ध्यान में है और समस्या की उन्हें शिकायत मिली है, उन्होंने जल्द ही इस समस्या पर उचित कारवाई किए जाने का आश्वासन दिया। डॉ राहुल राव ने कहा कि कोरोना को लेकर IGMC तैयार है। उन्होंने अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों से कोरोना नियमों की अनुपालना किए जाने की अपील की ।