August 10, 2026

हिमाचल में कोरोना को लेकर सरकार सतर्क, केंद्र की एडवायजरी के बाद टैस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

शिमला
हिमाचल में कोरोना को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। इस संबंध में आज अधिकारियों की बैठक हुई ,केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद हिमाचल सरकार ने अधिकारियों को टैस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की जीनोम – सीक्वेंसिंग को रोजाना दिल्ली भेजे जाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में,कोरोना को लेकर कल 11 बजे सभी जिलों के सीएमओ से एक बैठक बुलाई गई है । हिमाचल प्रदेश में इस समय कोविड के 20 एक्टिव मरीज हैं।