नई दिल्ली/शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन