शिमला
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को उनकी धर्म पत्नी सुदर्शना चंडावत की ओर से घरेलू हिंसा की शिकायत पर उदयपुर राजस्थान कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है ।
इस संबंध में 17 अक्तूबर 2022 को शिकायत दर्ज की गई है । पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने सुदर्शना के पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह समेत ननद अपराजिता और ननदोई अंगद सिंह को गैर जमानती वारंट जारी किया है। प्रतिवादियों को आज बुधवार को उदयपुर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं ।
महिला सरंक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में सुदर्शना चंडावत की दर्ज शिकायत में विवाह के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा किए जाने के आरोप लगाए गए हैं । सुदर्शना ने ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद कर उन्हें अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने को लेकर अदालत से आदेश पारित किए जाने की गुहार लगाई है ।
उधर मामले पर शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए सभी आरोपों को झूठा बताते हुए अदालत के समक्ष जवाब दायर करने की बात कही है और इसे राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव के दौरान ही उजागर किया गया है । जबकि यह पारिवारिक मामला है जो अदालत में लंबित है ।
विधायक विक्रमादित्य को घरेलू हिंसा पर उदयपुर कोर्ट से गैर जमानती वारंट, विक्रमादित्य बोले राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की साजिश

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन