सुक्खू सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सियासी वार, कहा कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कर रही काम

शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए हिमाचल में नवनिर्मित सुक्खू सरकार पर सियासी वार करते हुए कहा कि प्रदेश में नवनिर्मित कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

उन्होंने लिखा कि हमने पांच वर्षों में बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा की, कभी बदले की भावना से प्रदेश में कोई काम नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमने कांग्रेस सरकार के किसी फैसले को नहीं पलटा, कोई विकास कार्य नहीं रोका। मगर अफसोस है कि कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से काम करना शुरू कर दिया है ।