जो भी वादे किए गए हैं, वे वादे पूरे होंगे: राहुल गांधी

शिमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शपथ समारोह के दौरान कहा कि जनता से जो वादे किए गए हैं, वे पूरे होंगे । राहुल ने कहा कि हम कांग्रेस को हिमाचल में वापिस लेकर आए हैं । इसके लिए राहुल गांधी ने प्रतिभा सिंह को बधाई दी ।

इस दौरान काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सुक्खू और अग्निहोत्री को  पहली कैबिनेट में ओपीएस और महिलाओं को 15 सौ रुपये और एक लाख नोकरियाँ देने पर फैसला लेने के निर्देश दिए ।