मंत्रिमंडल बनते ही ओपीएस पर लिया जाएगा फैसला: सुक्खू

शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार अपनी पहली बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगी व इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी ।
शपथ ग्रहण करने के बाद सुक्खू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरी कैबिनेट के विस्तार होगा और सभी गारंटियों को लागू करने पर फैसले लिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि उनकी माँ ने हमेशा उनके लिए स्टैंड लिया है, कभी हतोत्साहित नहीं किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ में सुक्खू नहीं अब जनता की सरकार है । वह उन लोगों में से है जो आम घरों से निकले हैं । सीएम पद की बागडोर संभालने के बाद पहले व्यवस्था को समझना होगा । वे सत्ता के लिए नहीं आए हैं ।