September 26, 2026

बिलासपुर में पलटी पर्यटकों की बस, 15 को गम्भीर चोटें

बिलासपुर

बिलासपुर के साथ लगते होटल सागर व्यू के पास पर्यटकों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 पर्यटक थे । जिनमें से 15 यात्रियों को गम्भीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह बस मनाली से किरतपुर की ओर पर्यटकों को लेकर जा रही थी जैसे ही सागर होटल के पास उतराई मैं पहुंची चालक ने बस के ऊपर से नियंत्रण खो दिया ओर बस सड़क पर जा पलटी गनीमत यह रही कि बस खाई की ओर नही गिरी नही तो बड़ा हादसा सुबह हो सकता था।