बद्दी
विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व रात्रि को आधी रात मोहित चावला (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक बद्दी व नरेन्द्र कुमार (हि0पु0से0) अति0 पुलिस अधीक्षक बद्दी, पुलिस टीम के साथ नालागढ़ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बर्फानी चौक नालागढ़ के पास उनकी मुलाकात 80 वर्षीय मोहन सिहं से हुई थी। उस दौरान मोहन ने बतलाया कि कल चुनाव हैं तो वह मुस्तैदी से गश्त कर पुलिस की मदद कर रहे हैं, जिस पर पुलिस अधीक्षक बद्दी ने पूछा की आपको डर नहीं लगता तो मोहन ने खुद को परमात्मा का बन्दा बतलाया और कहा कि मुझे डर नहीं लगता, वह रात भर ऐसे ही नालागढ़ बाजार तथा इसके आस-पास पड़ने वाले सभी मतदान केन्द्रों की निगरानी करते हैं ।
मोहन सिंह के इस जज्बे को सलाम करते हुए पुलिस अधिक्षक बद्दी कार्यलय में “पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मोहन सिंह को सोमवार को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि मोहन सिंह के इस नेक कार्य व निस्वार्थ सेवा के लिए बद्दी पुलिस उन्हें कर्मयौध्दा मानती है, उनकी यह हिम्मत, सेवाभाव व हौंसला युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है।”
बद्दी पुलिस मोहन सिंह के इस जज्बे तथा सेवाभाव के लिए उन्हें कर्मयौद्धा का दर्जा देती है ।
बद्दी के 80 वर्षीय कर्मयोद्धा मोहन के जज्बे को सलाम, पुलिस ने प्रशंसनीय पत्र देकर किया सम्मानित

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई