शिमला
सोइचना एवं जन सम्पर्क विभाग प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा ने कहा है कि आधुनिक दौर में सोशल मिडियक दौर के बीच सूचना के प्रवाह में गति आई है ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ सीचनाओं के संकलन में सचेत रहना जरूरी हो गया है ।
राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर विचार विमर्श के दौरान पंडा ने मीडिया से राष्ट्र की एकजुटता, सशक्तता और प्रभावी बनाने के उद्देश्य में अपनी सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया ।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुभाशीष पंडा ने मुख्यातिथि के तौर पर जबकि वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र मखाईक बतौर मुख्य वक्ता शरीक हुए।
कार्यक्रम के दौरान रविन्द्र ने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया संचालन के साधनों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के वैश्वीकरण के साथ राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका हो गई है ।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग निदेशक कमल कांत सरोच ने मुख्य वक्ताओं का शॉल और टोपी भेंट कर उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व सहित अनेक विषय पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता व संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
सूचना के प्रवाह में सोशल मीडिया से आई गति, सचेत रहना भी जरूरी : सुभाशीष पंडा

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन