शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप रात करीब 9:33 बजे आया और इसका केंद्र जोगिंद्रनगर में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। कुल्लू, भुंतर और मनाली में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। तीन से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। कई लोग दहशत में अपने घरों से निकलकर खुली जगहों की ओर भागे। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा की कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।
हिमाचल के कुल्लू और मंडी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 की रही तीव्रता

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन