शनान में शरारती तत्वों ने तोड़े वाहनों के शीशे, नागरिक सभा ने घटना पर जताया रोष

शिमला
शिमला नागरिक सभा की मलयाना इकाई ने रविवार रात शनान में गाड़ियों के शीशे तोड़ने व गाड़ियों को नुक्सान पहुंचाने की घटना की घोर निन्दा की है।
सभा ने कहा कि आए दिन यहां कभी गाड़ियों से तेल निकाल दिया जाता है कभी टायर चोरी हो जाते है जिस कारण मल्याना की जनता बहुत परेशान है । ये काम कुछ शरारती तत्वों द्वारा हर महीने कहीं ना कहीं नजर आ जाता है ।
सभा ने कहा कि रात को शराब के नशे में लोगों की गाड़ियों को टक्कर मारकर चले जाते है और उनका कोई पता नहीं लगता है ।
शिमला नागरिक सभा प्रशासन से मांग करती है कि यहां के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए । पहले यह क्षेत्र ढली थाने के अन्तर्गत अता था चुनाव से ठीक पहले संजौली का थाना बनाया गया थाना के पास कोई सरकारी गाड़ी नहीं है । थाने में सिपाहियो को रहने की कोई वायवस्था नहीं है । कर्मचरियों की कमी है । चुनाव के चक्कर में थाना तो खिल दिया लेकिन सुविधाएं कोई नहीं है।
अत नागरिक सभा मांग करती है थाने में पूरा स्टाफ दिया जाए । थाने के पास कम से कम एक गाड़ी तो हो । कम से कम एनएच के आसपास तो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि इस तरह की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके ।
शिमला नागरिक सभा ने कहा कि सभा जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मांग को उठाएगी ।