शिमला
आजाद भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी का आज निधन हो गया । 106 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले श्याम शरण नेगी 1 जुलाई 1917 को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के कल्पा में जन्में थे। वे एक सेवानिवृत्त स्कूली शिक्षक थे । उन्हें भारत में 25 अक्तूबर 1951 के आम चुनाव में भारत में पहला वोट डालने का गौरव हासिल था और अपने जीवन में वोट डालने के फर्ज को उन्होंने कुल 34 बार निभाया । इस दुनियां से रुख़्सती से पूर्व भी दिवंगत श्याम शरण नेगी 2 नवम्बर 2022 को अपना अंतिम वोट डाल कर एक नई मिसाल पेश कर गए । आज देर शाम किन्नौर में राजकीय संम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलीन।
विनम्र श्रद्धांजलि
दुःखद: आजाद भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

More Stories
यशवंत सिंह बने भाजपा जिला किन्नौर के अध्यक्ष कर्ण नंदा ने की घोषणा
कर्ण नंदा करवाएंगे भाजपा किन्नौर जिला अध्यक्ष का चुनाव, 6 जनवरी को होगा चुनाव
विदाई से पहले केन्द्रीय मंत्री ने किन्नौर की जनता का जताया आभार