August 11, 2026

अब कभी नहीं थमेगा ये जनसंपर्क अभियान: संजय सूद

शिमला
हिमाचल विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बन चुकी शिमला शहरी सीट पर सभी मुख्य राजनीतिक दलों की प्रचार प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है ।
इसी कड़ी में आज चाय वाले के नाम से एक ईमानदार छवि के मालिक के नाम से मशूहर हो चुके भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले रामनगर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर दस्तक देकर चुनाव प्रचार किया ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों में चुनावी उत्साह चरम पर रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए भगवा ही लहराया था, भगवा ही लहराएगा के नारों से पूरा रामनगर क्षेत्र गूंज उठा ।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने हिमाचल सत्य न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को हॉट सीट से अपना प्रत्याशी बनाकर मेरा मान बढ़ाया है । संजय ने कहा कि अब चुनावी प्रचार के लिए समय कम रह गया है और ऐसे में मेरे लिए शायद हर घर तक पहुंचना मुश्किल हो । उन्होंने कहा कि ऐसे में मैं शिमला शहर की जनता से ये वादा करता हूँ कि अब ये जनसंपर्क अभियान लगातार चलाए रखूंगा । संजय सूद ने इस दौरान मतदाताओं से मतदान के दिन भाजपा को वोट देने की अपील की ।